
सीवान ब्लड डोनर क्लब ने सभी आगंतुक कवियों व कवयित्रियों को अंगवस्त्रम देकर किया सम्मानित







सीवान में शनिवार को विद्या के देवता चित्रगुप्त भगवान की पूजा धूम-धाम से मनाई गयी. इस अवसर पर जिले भर के कायस्थ परिवारों ने अपने अपने घरों में पूरी आस्था और श्रद्धा के साथ चित्रगुप्त पूजन किया और भगवान चित्रगुप्त से बल, बुद्धि व विद्या के साथ-साथ शांति और समृद्धि की कामना की. इस अवसर ग्रामीण अंचल से लेकर शहरों तक विभिन्न संगठनों के द्वारा अनेक कार्यक्रम आयोजित किया गया । इस मौके सीवान में सबसे खास रहा अखिल भारतीय चित्रेश समाज के द्वारा शहर के शास्त्री नगर स्थित दिघवलिया हाउस के परिसर में आयोजित कवि सम्मेलन ।

इस मौके पर सीवान ब्लड डोनर क्लब के द्वारा सभी आगंतुक कवियों व काव्ययत्रियों को क्लब के संयोजक नीलेश वर्मा नील के नेतृत्व में अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया गया ।

कवि सम्मलेन की अध्यक्षता वरिष्ठ कवि व शायर कमर सिवानी ने किया । वही कवि सम्मेलन का संचालन ख्याति प्राप्त शायर तंग इनायतपुरी ने किया । कार्यक्रम में वाराणसी के वरिष्ठ कवि भूषण त्यागी ने जहाॅ अपनी ओज पूर्ण कविता से उपस्थित लोगों देशभक्ति का संचार कर दिया वही गोपालगंज के संजय मिश्र की कविता ने श्रंगार की नई परिभाषा रेखांकित कर दिया ।गोरखपुर की सत्यम्बना शर्मा की कविता ने भी लोगों का मन मोहा । वही सीवान की काव्ययत्री नीलम श्रीवास्तव की कविता पाठ ने उपस्थित श्रोताओ को वाह वाह करने के लिए बाध्य कर दिया ।

वही स्थानीय कवि राधिका रंजन सुशील , अवधेश पांडेय, ओमप्रकाश नारायण, राकेश रंजन रणधीर, परवाना सिवानी की कविताओं को भी लोगों ने खूब सराहा ।
इस मौके पर वरिष्ठ अधिवक्ता सुभास्कर पाण्डेय, वृजमोहन रस्तोगी, नगर पार्षद देवेन्द्र गुप्ता, राजेश श्रीवास्तव, धर्मेंद्र पर्वत, कौशलेन्द्र प्रताप सहित दर्जनो की संख्या में नगर के प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित थे । कार्यक्रम को सफल बनाने में अखिल भारतीय चित्रेश समाज, सीवान के सक्रिय सदस्य आकाश श्रीवास्तव, मनीष श्रीवास्तव, रवि रंजन, दिलीप श्रीवास्तव, रंजना श्रीवास्तव, राजेश श्रीवास्तव व नीलेश वर्मा नील सहित दर्जनों लोगो ने अहम भूमिका निभाई।





Recent Comments