हत्या व लूट समेत कई घटनाओं को अंजाम दे चुका अपराधी

✍️परवेज अख्तर/सिवान;

मैरवा (सिवान) : मैरवा थाना क्षेत्र के सिसवां से गिरफ्तार अपराधी विकास कुमार सिंह को पुलिस ने शनिवार को जेल भेज दिया। उस पर हत्या लूट, छिनतई व आर्म्स एक्ट समेत एक दर्जन मामले मैरवा थाना में दर्ज है। वह लंबे समय तक जेल में रह चुका है। जेल से लौटने के बाद से ही पुलिस उस पर नजर रख रही थी। मैरवा, गुठनी व दरौली पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर उसके घर से उसे गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के दौरान घर की महिलाओं का विरोध पुलिस को झेलना पड़ा था। पुलिस ने उस से लंबे समय तक पूछताछ की। इसके बाद जेल भेज दिया गया। पुलिस
की यह कार्रवाई अापराधिक घटनाओं पर विराम लगाने के लिए उठाया गया कदम माना जा रहा है। उधर पुलिस कप्तान नवीन चंद्र झा ने अपराधी विकास सिंह से संबंधित थाने में दर्ज अापराधिक रिकॉर्ड बताते हुए कहा कि वह हत्या, लूट, छिनतई और धमकी देने समेत कई अापराधिक मामले उस पर दर्ज है। कुछ वर्ष पहले मैरवा धाम पर शराब की दुकान में काम कर रहे सेल्समैन की हत्या के बाद वह अपराध के क्षेत्र में चर्चा में आया था।
इस मामले में वह जेल भी जा चुका है।