
प्रसिद्ध व्यवसायी रस्तोगी के पुत्र की सड़क दुर्घटना में मौत
मशरक(सारण)मशरक थाना क्षेत्र के प्रसिद्ध थोक किराना व्यवसायी अशोक रस्तोगी के पुत्र राम गोविन्द रस्तोगी की पड़ोसी देश नेपाल के वीरगंज मे सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई । घटना राम गोविन्द रस्तोगी (25वर्ष) पिता अशोक रस्तोगी बीते 11 तारीख को वह नेपाल के कठमाठू घूमने के लिए अपने पत्नी अंजली देवी और छोटे बच्चे के साथ गया। काठमांडू घूमने के बाद अपने निजी वाहन से शुक्रवार की देर रात वीरगंज से अपने ससुराल मलनगवा नेपाल के लिए चला। रास्ते में एक जगह अपने बच्चे के लिए खाने का समान खरीदने के लिए सड़क पार करते हुए अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे युवक की मौत हो गई युवक का ससुराल नेपाल के ही मलनगवा मे हैं। मृतक रामगोविद की शादी चार साल पहले हुईं थी। उसको दो बच्चे आदित्य व आशीष है। मृतक मशरक प्रखंड का प्रमुख व्यवसायी पुत्र के साथ साथ बहुत ही मिलनसार था।वो क्षेत्र में उभरते समाजसेवी व व्यवसायी के रूप में था। मृतक के घर मशरक थाना परिसर के पीछे चीख पुकार मचा हुआ है सुबह होते ही क्षेत्र के व्यवसायी वर्ग समेत प्रबुद्ध लोगों का जमावड़ा लगा रहा




Recent Comments