हत्यारोपी के घऱ में आगजनी को लेकर डेढ़ सौ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
मढ़ौरा(सारण).स्थानीय थाना क्षेत्र के मुबारकपुर बाजार के गांव में हत्या आरोपित की गिरफ्तारी की मांग को लेकर उग्र लोगों द्वारा आगजनी करने के खिलाफ पीड़ित ने थाना को आवेदन देकर लगभग एक दर्जन के ज्ञात और डेढ़ सौ अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया हैं.जिसमें उग्र भीड़ पर आगजनी कर घऱ , गाड़ी , बाइक व संपति जलाने के साथ ही तोड़फोड़ और लूटपाट का आरोप लगाया गया हैं।सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मुबारकपुर के कलाम मियां के शिकायत पर आगजनी , तोड़फोड़ व लूटपाट की लिखित शिकायत पर लगभग एक दर्जन ज्ञात और डेढ़ सौ अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयीं हैं.मामलें में पुलिस तहकीकात कर रही हैं.पुलिस से पूछे जाने पर दर्ज प्राथमिकी के संबन्ध में कुछ भी स्पष्ट नहीं बताया गया.