परिवार महासम्पर्क यात्रा को सफल बनाने हेतु भाजपा कार्यकर्ताओं का एक दिवसीय प्रशिक्षण व बैठक सम्पन्न

छपरा : भाजपा द्वारा आयोजित परिवार महासम्पर्क यात्रा को सफल बनाने हेतु भाजपा कार्यकर्ताओं का जिलाध्यक्ष रमेश प्रसाद की अध्यक्षता में अमनौर सांसद आवास पर एक दिवसीय प्रशिक्षण व बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें लोकसभा क्षेत्र में दस दिनों तक चलने वाली परिवार महासम्पर्क यात्रा को सफल बनाने के लिए गठित 32 टोलियों के समक्ष रुप रेखा बनायी। उक्त मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष विनय कुमार सिंह, प्रदेश महामंत्री प्रमोद चन्द्रवंशी, प्रदेश मंत्री व सारण लोकसभा के प्रभारी जगरनाथ ठाकुर ने उपस्थित सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को लोकसभा 2019 के चुनाव को निर्णायक जंग समझते हुए तैयारी में कोई कसर नहीं छोड़ने की बात कही वहीं सभी बिन्दुओं पर विस्तृत जानकारी दिया। उक्त मौके पर मुख्य रूप से प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अशोक कुमार सिंह, पूर्व विधायक ज्ञानचंद मांझी, लालबाबु राय, जिला महामंत्री धर्मेन्द्र सिंह, रणजीत सिंह, रामदयाल शर्मा, लखवीर सिंह यादव, धर्मेन्द्र सिंह चौहान, निरंजन शर्मा, जयशंकर बैठा, नरेंद्र सिंह पटेल, राकेश सिंह, बलिराम तिवारी, पुरुषोत्तम मिश्रा सहित सभी मंडल अध्यक्ष उपस्थित थे।