मुबारकपुर गांव में हत्या के विरोध में उग्र बवाल हुआ शांत, मुख्य हत्या आरोपित भी गिरफ्तार
मढ़ौरा(सारण). स्थानीय थाना क्षेत्र के मुबारकपुर बाजार गांव के नवादा टोला में हत्या के बाद उग्र बवाल अब मुख्य हत्या आरोपित की गिरफ्तारी के साथ ही शांत हो गया हैं.फिर भी पुलिस एहतियात के तौर पर कैंप किये हुये हैं.थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर राम बालेश्वर राय ने बताया की बीती रात ही बलराम साह के हत्या के मुख्य आरोपित मोहमद इम्तेयाज़ को गांव के चंवर से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.जबकि अन्य एक आरोपित सईद मियां कें पुत्र बबलू मियां को रविवार को ही पुलिस गिरफ्तार कर ली थी.हत्या के दोनों आरोपितों के गिरफ्तारी के बाद बवाल पुरी तरह से शांत हैं.फिर भी एहतियात के तौर पर पुलिस गांव में कैंप किये हुये हैं.मालूम हो की गांव में ही शनिवार की देर शाम विवाद में अमरनाथ साह के 35 वर्षीय पुत्र बलराम साह की हत्या चाकू गोद कर कर दी गयीं.जिसमें मुबारकपुर गांव के ही कलामु मियां के पुत्र मो.इम्तेयाज़ समेत दो लोगों को आरोपित किया गया था.रविवार की सुबह शव यात्रा निकालने से पहले ही ग्रामीण आक्रोशित हो गये और मुख्य आरोपित की गिरफ्तारी की मांग को लेकर आगजनी कर उग्र बवाल कर दिया.जिसमें आरोपित के घऱ और पड़ोसियों के वाहन आदि को क्षति पहुंची.पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित कर एक आरोपित को गिरफ्तार कर ली थी.जबकि मुख्य आरोपित को रात में गिरफ्तार कर मामलें में आक्रोशितों की मांग पुरी कर बवाल को पुरी तरह शांत करा दिया.
———




Recent Comments