दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट :-
सोमवार को लौरिया प्रखंड के गोनौली से गौचरी (वैशाखवा) जा रही बारात की बोलेरो दुर्घटना में एक की मौत घटनास्थल पर तथा तीन की मौत इलाज के दौरान हुई थी मंगलवार को चारो मृतकों का दाह संस्कार हुआ लेकिन बुधवार को एक बार फिर चीत्कार मच गया जब उसी दुर्घटना में घायल केशव पाण्डेय की भी मौत हो गई।
हादसे के बाद से तीसरे दिन तक क्षेत्र के सभी जनप्रतिनिधियों का आना जाना लगा है। वाल्मीकिनगर नगर सांसद सतीश चन्द्र दुबे, नरकटियागंज विधायक विनय वर्मा, बगहा विधायक राघव शरण पाण्डेय, नरकटियागंज पूर्व विधायक रेणू देवी, वाल्मीकिनगर पूर्व सांसद वैद्यनाथ कुशवाहा, थानाध्यक्ष तथा बिडीयो व अन्य ने पिडीत परिवारों से मिलकर सांत्वना तथा सहयोग दिया। गोनौली डुमरा पंचायत के मुखिया पति मुन्ना साह, पुर्व मुखिया तथा वर्तमान पैक्स अध्यक्ष संजय मल्ल, पूर्व मुखिया खजांची राम, युवा नेता आशुतोष मल्ल घटना के समय से सहयोग में लगे रहे। गोनौली डुमरा के पंचायत समिति सदस्य व ब्राह्मण महासमिति के सदस्य संजय मिश्रा का सहयोग सराहनीय रहा। साथ ही गोनौली निवासी ब्राह्मण महासमिति के प्रचारक प्रफुल्ल तिवारी, चंदन चौबे तथा अन्य सदस्यों ने चंदा इकट्ठा करके घायलों के इलाज के लिए भेजा। ब्राह्मण महासमिति के सदस्य प्रो. बाबू साहेब तिवारी, प्रदीप दुबे, राजा मिश्रा, अशोक कुमार पाण्डेय, आदित्य तिवारी (गुड्डा जी), गुड्डू पाण्डेय, मुन्ना तिवारी, नंदकिशोर तिवारी, राजेश पाण्डेय, विपुल तिवारी व अन्य कई सदस्यों ने शोकाकुल का मदद किया।






Recent Comments