
मांझी(सारण)। यूपी के बाराबंकी में सड़क दुर्घटना में घायल दाउदपुर थाना क्षेत्र के बारवां गांव निवासी डीलर 40 वर्षीय राजू सिंह की दिल्ली एम्स में इलाज के दौरान मौत के बाद बुधवार को जब शव गांव पहुंचा तो कोहराम मच गया। शव को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। प्राप्त जानकारी के अनुसार स्व. सच्चिता सिंह के पुत्र राजू सिंह का पहले से दिल्ली के एम्स हॉस्पिटल का इलाज चल रहा था। वे गांव से अपनी पत्नी निभा देवी व भतीजा के साथ स्वास्थ्य का रूटीन चेकअप कराने के लिए 30 अगस्त को बोलेरो वाहन से निकले थे। 31 अगस्त की अहले सुबह वे लोग यूपी के बाराबंकी शहर से गुजर रहे थे तभी चालक को झपकी आ गई। जिसके कारण एक ट्रक से टक्कर हो गई। जिसमें चालक समेत राजू सिंह, उनकी पत्नी व भतीजा भी घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद किसी तरह गम्भीर स्थिति राजू सिंह को दिल्ली एम्स में ले जाकर भर्ती करा दिया गया। जहां मंगलवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। उसके बाद शव को गांव लाया गया।




Recent Comments