भाजपा आपके द्वारा कार्यक्रम के तहत वार्ड़ 18 मे शिविर हुआ आयोजित
नेमी चन्द्र महर्षि
लक्ष्मणगढ़ 23 अप्रैल। मिशन भाजपा आपके द्वार में आज वार्डवासी उमड़ पड़े वार्ड 18 में वाल्मीकि भवन में सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओ की जानकारी के लिए लगाये जा रहे शिविर का आज विधिवत उदघाटन भाजपा पूर्व जिलामंत्री सतीश शर्मा व नेता प्रतिपक्ष सम्पत चेजारा ने किया इस अवसर पर केंद्र व् राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाए श्रमिक कार्ड , सुकन्या समृद्धि योजना , जन धन योजना , मुख्यमन्त्री सहायता कोष , प्रधानमंत्री सहायता कोष, वृद्धावस्था पेन्शन , विधवा पेंशन व के साथ विभिन योजनाओ की जानकारी दी व् भामाशाह कार्ड , आधार कार्ड बनाये गए । यह जानकारी देते हुए शिविर आयोजक भाजपा महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अलका शर्मा ने बताया की इस अवसर पर शहर अध्यक्ष मनोज शर्मा , महामन्त्री अरुण सेन , उपध्यक्ष दिनेश मारोठवाला , बाबूलाल बागड़ी ,युवा मोर्चा अध्यक्ष रामवतार तुनवाल ,युवा मोर्चा जिलामंत्री ललित खेड़वाल , महामन्त्री विकास शर्मा , मयंक शर्मा ,महिला मोर्चा अध्यक्ष वन्दना वर्मा , पूर्व पार्षद पवन वाल्मीकि , सन्तोष चंदेलिया , राजकुमार झाझोटिया , सोनिया सोनी ,पिन्टू बदगुज्जर ,शारदा खण्डेलवाल , पिंकी सैनी , सुमित शर्मा , जयप्रकाश शर्मा सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे ।




Recent Comments