तरैया में शिक्षक के निधन पर शोक सभा
तरैया(सारण)20.07.2018:
प्रखंड के गलिमापुर मिडिल स्कूल उर्दू के एक सहायक शिक्षक की ब्रेन हेम्ब्रेज से गुरुवार की मौत हो गयी।जिसको लेकर तरैया आदर्श मध्य विद्यायल में उक्त शिक्षक कृष्णा प्रसाद की निधन पर शोक सभा का आयोजन किया गया।शोक सभा मे एचएम निमुल्लाह ,धीरेंद्र कुमार,प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष महेश्वर सिंह, एचएम सत्येंद्र सिंह,अवध किशोर राय, सुशील पासवान,समन्वयक नवल किशोर राय, कृष्ण कुमार गुप्ता ने उनके व्यक्तिव कृतिव पर प्रकाश डाला।मृतक शिक्षक श्री प्रसाद 17 जुलाई को वर्ग में पढ़ाने के क्रम में अचेत हो गये थे।जिनका पटना के अस्पताल में उपचार के क्रम में मौत हो गयी है।मौत की खबर के बाद प्रखण्ड के शिक्षकों में शोक की लहर है।




Recent Comments