मांझी(सारण)। पितृपक्ष में अपने मृतात्मा पिता को जल अर्पण करने गए पुत्र की सरयू नदी में डूबने से मौत हो गई । घटना मांझी थाना क्षेत्र के महम्मदपुर की है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक अपने पिता के मृत आत्मा को जल अर्पण करने गया था नदी में स्नान करने के दौरान उसका पैर फिसल गया और गहरे पानी में चला गया और डूब गया। बाद में ग्रामीणों द्वारा शव को नदी से निकाल कर अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलने पर गांव में कोहराम मच गया। मृतक महम्मदपुर निवासी स्व अनिल प्रसाद का इकलौता पुत्र दीपक कुमार कुशवाहा था जिसके पिता की मौत लगभग 20 वर्ष पहले ही हो चुकी है ।घटना की सूचना मिलते ही एएसआई गयूर अली असद अपने दल बल के साथ महम्मदपुर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया।