
तरैया, सारण। प्रखण्ड के चैनपुर पंचायत के वार्ड संख्या-08 में स्थित खराटी महादलित बस्ती में शनिवार को तरैया बीडीओ राकेश कुमार ने सामुदायिक शौचालय का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस मौके पर बीडीओ श्री कुमार ने कहा कि स्वच्छ बिहार अभियान एवं स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत वार्ड संख्या-08 में शौचालय का निर्माण किया गया है। जिससे गांव पूरी तरह स्वच्छ रहेगा। इसके लिए सभी लोगों को साफ-सफाई के प्रति जागरूक होना होगा। इसकी देखरेख करना सभी ग्रामीणों की जिम्मेवारी है। मौके पर प्रखण्ड स्वच्छता पदाधिकारी सह प्रखण्ड विकास पदाधिकारी राकेश कुमार, प्रखण्ड समन्वयक शालिनी जयसवाल, प्रखण्ड सांख्यकी पदाधिकारी कौशल किशोर, मुखिया प्रतिनिधि अनिल कुमार यादव, पंचायत सचिव ब्रह्मदेव राय, आवास सहायक संजय कुमार, स्वच्छतागृही विनोद कुमार यादव, विकास मित्र अजय कुमार राम समेत अन्य लोग उपस्थित थे।




Recent Comments