भोजपुरी सिंगर की गला काटकर,हत्या की कोशिश हमलावर की हुई जमकर धुनाई
शीतल प्रसाद गुप्त
बलिया (यूपी) 28 जून। समीपवर्ती मऊ जिले के सरायलखंसी थानांतर्गत छोटी रस्तीपुर में 26 वर्षीय भोजपुरी गायिका सोनी सिन्हा के गले पर चाकू से प्रहार कर हत्या का प्रयास किया गया। सरेराह हुई वारदात के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने हमलावर को पकड़कर जमकर धुनाई की, लेकिन अफरा-तफरी के बीच वह भाग निकला। बताया जाता है कि आरोपी हलधरपुर थाना के बैलौझा का रहनेवाला और गायिका का परिचित बताया जा रहा है।
घोसी कोतवाली क्षेत्र के सेमरी जमालपुरनिवासी सोनी सिन्हा छोटी रस्ती पुर में अपने बहन के घर से बीती रात नौ बजे किसी प्रोग्राम में जा रही थी।इसी दौरान उसका परिचित राहुल नामक युवक आया और गले पर चाकू से प्रहार कर हत्या का प्रयास किया। लोगों ने किसी तरह गायिका को हमलावर के चंगुल से छुड़ाया और जिला अस्पताल में भर्ती कराया।गायिका की हालत गंभीर बनी है। लोगों के अनुसार युवक का गायिका के यहां आना जाना था और दोनों साथ काम भी करते थे।हमले से पहले फोन न उठाने को लेकर उसका गायिका से विवाद भी हुआ।
प्रत्यक्षदर्शियो के अनुसार मऊ जिले के सराय लखंसी क्षेत्र के रस्ती पुर की रहने वाली भोजपुरी गायिका सोनी सिन्हा के गले पर जान लेने की नीयत से प्रहार किया गया.उसकी हालात अभी नाजुक बनी हुई है.सोनी सिन्हा मंगलवार रात वाराणसी से कार्यक्रम करके लौट रही थी कि पहले से घात लगाए उसी के गांव के राहुल कुमार ने उस पर जानलेवा हमला कर फरार हो गया।




Recent Comments