• एकमा बीईओ ने किया विभिन्न स्कूलों का औचक निरीक्षण
  • उत्क्रमित मध्य सह उच्च माध्यमिक विद्यालय गौसपुर के स्मार्ट क्लास में पहुंच कर छात्र-छात्राओं से लिया फीडबैक

रिपोर्ट : के. के. सिंह सेंगर,
छपरा/एकमा (सारण) : एकमा प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रागिनी कुमारी ने शुक्रवार को अपने क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इसी क्रम में उत्क्रमित मध्य सह उच्च माध्यमिक विद्यालय गौसपुर में उन्नयन बिहार कार्यक्रम के तहत संचालित हो रहे स्मार्ट क्लास का निरीक्षण किया।
सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत यहां संचालित हो रहे स्मार्ट क्लास की उन्होंने प्रशंसा करते हुए छात्र-छात्राओं से भी स्मार्ट क्लास से संबंधित फीडबैक प्राप्त किया।
इस दौरान उन्होंने प्रधानाध्यापिका वीणा सिंह व नोडल शिक्षक कमल कुमार सिंह सहित सभी शिक्षकों व शिक्षिकाओं द्वारा स्मार्ट क्लास के गुणवत्तापूर्ण संचालन के लिए सराहना की तथा अपनी संतुष्टि जताई।

इस अवसर पर संसाधन शिक्षक सुजीत कुमार, प्रधानाध्यापिका वीणा सिंह, नोडल शिक्षक कमल कुमार सिंह, दिग्विजय गुप्ता, अनिता पांडेय, अंजू कुमारी, विभा कुमारी, अभिभावक प्रदीप सिंह, विवेक कुमार सिंह आदि के अलावा सभी रसोईया भी मौजूद रहे।
इसके पूर्व बीईओ रागिनी कुमारी ने उत्क्रमित मध्य सह उच्च माध्यमिक विद्यालय गौसपुर, प्राथमिक विद्यालय राजापुर, नवसृजित प्राथमिक विद्यालय रामपुर मठिया व एपीएस पचरुखिया का भी औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने छात्रों व शिक्षकों की उपस्थिति पंजी के अलावा शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक गतिविधियों का निरीक्षण कर जरूरी दिशा निर्देश भी दिया।