
मढ़ौरा(सारण)।स्थानीय प्रखंड से अलग-अलग स्थानों से मंगलवार को दो कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने की सूचना पर प्रशासनिक गतिविधियां तेज हो गई।कोरोना पॉजिटिव मिले ब्यक्तियों में एक मढ़ौरा सब्जी मंडी के समीप का 20 वर्षीय युवक है।जबकि दूसरा नथुआ गांव का एक 12 वर्षीय किशोर बताया गया है।इसको लेकर प्रशासन ने सब्जी मंडी के आसपास चारों ओर से मुख्य बाजार सील कर दिया गया।जिसमें मढ़ौरा मुख्य बाजार का भी कुछ भाग शामिल है।मेन रोड से सब्जी मंडी, मढौरा हाई स्कूल रोड, हरबरनाथ मंदिर रोड और एलआईसी कार्यालय होकर स्टेशन जाने वाली सड़के मुख्य रूप से सील की गई है।वही संक्रमित युवक की ट्रेवल हिस्ट्री अहमदाबाद से ट्रेन द्वारा 18 मई को सीतामढ़ी के लिए चला और 21मई को भाया मुज्जफरपुर बस द्वरा सोनोहो तक आया।फिर एक दोस्त की बाइक पर सवार होकर घर पहुंचा।जिसके बाद स्वास्थ विभाग ने उसका सैंपल 25मई को लिया था।जिसके बाद 26 मई को उसका रिपोर्ट पॉजिटिव बताया गया।जिसके बाद से प्रशासन ने संपर्क में आने वालों को चिंहित करते हुए आसपास के एरिया को सील करने की कार्रवाई की है।इधर दूसरा संक्रमण का मामला मढौरा प्रखंड के नेथूआ गाव के 12वर्षीय किशोर का है।जो कि उनके पिता की पटना में इलाज के दौरान कोरोना संक्रमण के कारण मौत हो गई थी।जिनका रिपोर्ट मौत के बाद पॉजिटिव आया था।नथुआ गांव पहले से ही सील कर दी गई है।मालूम हो कि यहा पर चार दिन पूर्व में ही एक कोरोना संक्रमित व्यक्ति की इलाज के दैरान पटना में मौत हुई थी।वही फिर उसी ब्यक्ति से जुड़ा चेन बताया जा रहा है।




Recent Comments