वैशाली:बिदुपुर में बच्चों के आपसी विवाद को लेकर पिता पुत्र को मारपीट कर किया घायल, मामला दर्ज
#प्रेम कुमार
बिदुपुर (हाजीपूर)
बिदुपुर थाना के नावानगर में बच्चों के आपसी विवाद को लेकर पिता पुत्र को मारपीट कर गम्भीर रूप से जख्मी कर दिया और पॉकेट से 5 हजार रुपये ले लिए।इस सम्बंध में दो महिला सहित चार के विरुद्ध लिखित रूप से दर्ज प्राथमिकी में आरोप लगाये गए है।
दर्ज प्राथमिकी में चंदेश्वर राय पिता गुलाब राय ने आरोप लगाया है कि बच्चों के विवाद को लेकर दीपक कुमार एवम सुरेंद्र साह पिता बनारसी साह दोनो भाइयो ने पकड़ कर जान मारने की नीयत से तेज हथियार से सिर पर प्रहार कर दिया जिसके कारण वे खून से लथपथ हो कर जख्मी हो गए।जब उनके पुत्र राकेश बचाने आया तो उसे भी मारपीट कर जख्मी कर दिया।उनके पॉकेट से 5 हजार रुपये भी निकाल लिया।इस सम्बंध में दीपक कुमार,सुरेंद्र साह, मंजू देवी एवम रूबी देवी के विरुद्ध दर्ज प्राथमिकी में आरोप लगाए गए है । जख्मी का इलाज पी एच सी में किया गया।पुलिस मामले की छानबीन कर रही है ।




Recent Comments