
मांझी(सारण) । शुक्रवार की शाम मांझी-छपरा मुख्य मार्ग पर कौरुधौरु गांव के समीप बाइक ऑटो की टक्कर में दाउदपुर थाना क्षेत्र के साधपुर निवासी अवधेश राम का पुत्र पंकज कुमार बुरी तरह जख्मी हो गया। मौके पर मौजूद पूर्व जिप सदस्य धर्मेंद्र सिंह समाज ने गांव के युवकों की सहायता से उसे पीएचसी पहुंचाया। बाद में उसे चिन्ता जनक स्थिति में छपरा रेफर कर दिया गया।
उधर छपरा से लौटने के क्रम में इनई के समीप बाइक दुर्घटना में मांझी के घोरहट मठिया निवासी मुनीस भारती बुरी तरह जख्मी हो गए। वे अपनी मां को बाइक पर बिठाकर छपरा से वापस घर लौट रहे थे। दोनों को रिविलगंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।




Recent Comments