परवेज अख्तर/सिवान;
हुसैनगंज. जिले के जामो थाना क्षेत्र के ग्राम गोपालपुर पोस्ट पलटूहाता में जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट में महिला सहित कई पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गये. इस संबंध में विनोद यादव ने जामो थाना में आवेदन देते हुए कहा है कि 13 नवंबर को संध्या के समय मेरे गाँव के ही आधा दर्जन ब्यक्ति लाठी, डंडे, हाकी स्टीक व लोहे के रड़ से लैस होकर आये और मेरे परिजनों पर हमला कर दिये. इसमें मेरी भाभी शैल देवी, पुत्र विकास कुमार उम्र 21वर्षव रितेश कुमार उम्र 17 वर्ष को मारपीट कर गंभीर घायल कर दिये.सभी घायलों की ईलाज गोरेयाकोठी पीएचसी में कराया गया.घटना के संबंध में विनोद यादव ने बताया कि मेरे (वेरी) खोंप में दो क्विंटल गेंहू, 50 किलो तोड़ी सरसों रखा गया था जिसका मूल्य लगभग 6 हजार हुआ लेकर चले गए. साथ ही मेरे लड़के विकास यादव के गले से सोने की सिकड़ी जिसका मूल्य 25 हजार रुपये हुआ छीन लिये. इस बात को लेकर पास पड़ोस में शोर शराबा हुआ. घटना की खबर सुनते ही ग्रामीण दौड़े. इसी बीच विपक्षियों ने मेरे भूसे वाली खोंप में आग दिये तथा मेरी भाभी की सिर का बाल पकड़ कर जमीन पर पटक दिये. जिसे वह गंभीर रूप से घायल हो गये. आवेदक ने बताया कि मेरे घर के सामने सहन की जमीन 1980 में मेरे दादा के नाम से बंदोबस्ती हुआ था. उस जमीन पर विपक्षी अवैध रूप से धन व बल का उपयोग कर स्थापित संपदा को क्षति पहुचाये हैं. इस घटना के संबंध में सत्यानंद यादव उम्र 30 वर्ष,रामाश्रय यादव उम्र 60वर्ष, उमेश यादव उम्र 45 वर्ष, गोरख यादव उम्र 48वर्ष, सोनू यादव उम्र 22वर्ष को आरोपित किया गया है. थानाध्यक्ष आवेदन पत्र के आधार पर थाना कांड संख्या 197/ 19 के तहत मुकदमा दर्ज करते हुए छानबीन शुरू कर दिया है.




Recent Comments