सीवान :पचरूखी के कल्याणपुर की सोनी ने पाया 10 सीजीपीए
—————————————————————–

तरवारा :-
जी बी नगर थाने के कल्याणपुर गांव की संतोष आनंदित की पुत्री सोनी कुमारी ने 10 सीजीपीए (96%)पाकर एक मिसाल कायम किया है।इसने महावीरी सरस्वती विद्या मंदिर विजयहाता की छात्रा है।इससे गांव के लोगों में खुशी की लहर है।मौके फर उपस्थित भाजपा के मंडल अध्यक्ष दीनानाथ सिंह पटेल जो कि इसी गांव के रहने वाले हैं ने छात्रा को शुभकामना दी तथा बोले कि गांव-देहात में प्रतिभा भरी पड़ी है।जिसे हमलोगों को निखार कर सामने लाने की जरूरत है।
वहीं सोनी कुमारी ने अपने लक्ष्य के बारे में बताया कि अभी तो मैंने शुरुआत की है।मैं समाज में व्याप्त बुराईयों को दूर करने का प्रयास करूंगी।अगर समाज से दहेज रूपी दानव को खत्म कर दिया जाय तो माता-पिता बेटी को बोझ नहीं समझेंगे।




Recent Comments