भीलवाड़ा:राजस्व लोक अदालत अभियान-न्याय आपके द्वार-10 मई को लगेंगे शिविर
आज़ाद नेब
भीलवाडा, 9 मई। राज्य सरकार के निर्देशानुसार भीलवाडा जिले में 8 मई से 30 जून 2017 तक ’’राजस्व लोक अदालत अभियान-न्याय आपके द्वार-2017 का आयोजन किया जायेगा। अभियान तहसीलवार ग्राम पंचायतों में आयोजित किये जायेंगे। 10 मई को करेडा के कीडीमाल में, भीलवाडा के आटूण में, बनेडा के बरण में, जहाजपुर के भगुनगर में, कोटडी के जीवाकाखेडा में, माण्डलगढ के श्रीनगर में, रायपुर के बोरियापुरा में तथा शाहपुरा के फुलियाखुर्द में शिविर आयोजित किये जायेंगे।




Recent Comments