सारण :अग्नि पीड़ित परिवारों के बीच राहत सामाग्री का वितरण
#**********************************#
——
दिग्विजय सिंह बबलू की रिपोर्ट
—–
डोरीगंज
शेरपुर पंचायत के घारू टोला चौक निवासी कन्हैया राय तथा कृष्णा राय दो अग्नि पीड़ित मजदूर परिवारो के बीच सदर सीओ विजय कुमार सिह व रेड क्रास सोसायटी के द्वारा सोमवार को राहत सामग्री का वितरण किया गया जिसके दौरान पीड़ित परिवारो को सोसायटी की ओर से खाना बनाने हेतु बर्तन साड़ी कपड़े तथा बेड चादर आदि समेत फास्ट फूड आदि के वितरण किए गए इस दौरान सदर सीओ ने बताया कि पीड़ित परिवारो को आपदा प्रबंधन की ओर से कल सहायता राशि का भी चेक कल वितरित कर दिया जाएगा
इस मौके पर रेड क्रॉस सोसायटी के सचिव जेड मसीह तथा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सुरेन्द्र राय मौजूद रहे
मालुम हो कि दो दिन पूर्व घर के बाहर फेंके गए चूल्हे की राख से उड़ी एक चिंगारी ने कृष्णा राय की झोपड़ी को अपनी चपेट मे ले पास स्थित कन्हैया राय की झोपड़ी को भी जला दिया था जिस घटना मे दोनो परिवारो के झोपड़ी रखे हजारो रूपये मूल्य के समान जलकर राख हो गए थे




Recent Comments