मखदुमचक नहर के समीप हुये एक दिवसीय जलसा में उमड़ा जनसैलाब
सिमरी बख्तियारपुर(सहरसा) ब्रजेश भारती।
प्रखंड के सिमरी पंचायत के मखडुमचक में एक दिवसीय जलसा का आयोजन किया गया। जलसा को संबोधित करते हुए मौलाना मो. अहमुदुल्हस्सेनी ने मदरसा के विकास पर बल दिया वहीं बच्चों को अच्छी तालीम देने की वकालत की। मौलाना वासी नदवी ने कहा कि मदरसा का विकास जरूरी है ताकि मदरसा में बच्चों को अच्छी शिक्षा मिल सके। बाबर अशरफी के मंच संचालन में आयोजित जलसा में काफी संख्या में महिलाओं ने भी भाग लिया।

जलसा का आयोजन अल्हाज सैयद कासिम अशरफ के निगरानी में हुआ। जिसमें गांव के लोगों ने भरपूर सहयोग किया। इस मौके पर मौलाना एहिया नदवी साहब, मौलाना सैयद मोडूड अशरफ, मदरसा के उस्ताद अब्दुल रहमान, मुफ्ती सेदुराह्मान कासमी, मौलाना कारी जावेद के अलावा मो. हन्नान, मंजर कासमी, मो. समशाद, मो. हाफिज सहवाज, मो. मसब, डॉ. अब हरेरा, अबू ओसामा, सैयद जहांगीर अशरफ, सैयद साकिब अशरफ, हाफिज नैयर, मदरसा के नाजिम सैयद गनीमत हुसैन अशरफ के अलावा गांव के युवाओं का सक्रिय योगदान रहा।




Recent Comments