कैबिनेट मंत्री अमित शाह ने संभाला गृह मंत्रालय का प्रभार

# उदारवादी राजनाथ सिंह के जगह कड़े तेवर वाले अमित शाह को गृह मंत्रायल देकर प्रधानमंत्री ने दिया है बड़ा संदेश

सेंट्रल डेस्क : शनिवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने गृह मंत्रायल का पद भर ग्रहण कर लिया।पदभार के बाद प्रधानमंत्री को गृह मंत्रायल की जिम्मेवारी देंने पर धन्यवाद देते हुये कहा कि अपने कर्तब्यों का पालन निष्ठा पूर्वक करूंगा।मालूम हो कि इसके पहले मोदी पार्ट1 सरकार में गृह मंत्रायल राजनाथ सिंह के जिम्मे था।जो उदारवादी विचारों के पोषक माने जाते है।अब नरेंद्र मोदी ने कड़े तेवर व मिशन फतह करने वाले अपने पुराने साथी अमित शाह को गृह मंत्रायल दिया है तो इसके पीछे आने वाले पांच सालों में आतंकवाद, नक्सलवाद,एनआरसी आदि जैसे ज्वलंत समस्यायों पर हाथ फेरने की मंशा होगी। अब आने वाले पांच सालों में गृह मंत्रालय की जिम्मेदारी संभालने वाले अमित शाह के सामने जम्मू-कश्मीर, पूर्वोत्तर में आतंकवाद से लेकर देश के अंदर नक्सलवाद से निपटने की चुनौतियां हैं। सबसे बड़ी चुनौती कश्मीर में शांति व्यवस्था कायम करने की होगी। पिछले सालों में जम्मू-कश्मीर के चुनावों में खूब हिंसा देखी गई है। इसके अलावा धारा 370, 35ए और एनआरसी जैसे मसलों से निपटने की चुनौती भी अमित शाह के कंधों पर होगी।