जीo बीoनगर थाने के भरतपुरा गाँव के ह्रदयानंद का फाईल फोटो 
———
ह्रदयानंद का हत्यारोपी कोर्ट द्वारा दोषी करार,एक जुलाई को सुनाई जाएगी सजा
—————————————-
मामला जी बी नगर थाना क्षेत्र के भरतपुरा गांव का
—————————————-
दैनिक खोज-खबर के लिए मुन्ना कुमार
—————————————-
तरवारा :- पचरूखी थाना कांड संख्या 201/15 में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश पंचम द्वारा दो अभियुक्त को दोषी करार दिए जाने पर मृतक ह्रदयानंद सिंह के माता-पिता ने संतोष जाहिर किया।जब इस संबंध में मृतक के माता पिता से बात की गयी तो वे घटना को याद कर फूट-फूट कर रोने लगे।वे उस मनहूस दिन को कोसने लगे जिस दिन बिना किसी कारण के मृतक की पीट पीट कर हत्या कर दी गयी।
मालूम हो कि 24 जुलाई 2015 को जी बी नगर थाना के भरतपुरा गांव के ह्रदयानंद सिंह दोपहर में थावे से लौट कर आये थे।उनके आने के पहले से ही इनके पड़ोसी रामप्रवेश सिंह और विद्यावती देवी जमीनी विवाद के कारण गाली-गलौज कर रहे थे।मृतक अभी कुछ बोल और समझ पाता उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया।अंतत: कोर्ट ने इन पति-पत्नी को दोषी करार दिया है।एक जुलाई को सजा सुनाई जाएगी।