सीवान : विशाम्भरपुर गांव में भूमि विवाद को लेकर हुवा खुनी संघर्ष…आधा दर्जन घायल
———————————————-
✍दैनिक खोज खबर के लिए पचरुखी से धनंजय पांडेय के साथ विपेंद्र कुमार की रेपोर्ट
———————————————-
पचरुखी/सीवान : थाना क्षेत्र के विश्वम्भरपुर गांव में माँ के श्राद्ध में हुवे खर्च को लेकर दो सहोदर भाइयो में विवाद हो गया। विवाद तू-तू, मैं-मैं से शुरू होकर खुनी संघर्ष में बदल गया और देखते ही देखते दोनों पक्षो से करीब आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए।जिसमें एक पक्ष के तीन लोग गंभीर बताये जा रहे है,जिन्हें बेहतर चिकित्सा हेतु सिवान सदर हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया है।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि पचरुखी थाना क्षेत्र के विशाम्भरपुर निवासी सुन्द्रिका साह व सुग्रीव साह के बीच जमीन का बंटवारा होना था।मगर सुन्द्रिका साह ने ये कहते हुवे सुग्रीव साह को उनका हिस्सा देने से मना कर दिया कि मैंने माँ का सेवा किया है और उनके मरने के बाद श्राद्ध में भारी भरकम खर्च किया है।इसी बात को लेकर दोनों भाइयों व उनके परिवारजनों के बीच खुनी संघर्ष हो गया ।जिसमे आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए।फ़िलहाल पचरुखी पुलिस एफआईआर की प्रक्रिया में लगी हुई है।