सारण : बीडीओ ने किया विद्यालयों का औचक निरीक्षण, कई शिक्षक अनुपस्थिति पाये गये 

 तरैया से मनोज कुमार की रिपोर्ट 
               प्रखण्ड के विभिन्न विद्यालयों का औचक निरीक्षण गुरुवार को तरैया बीडीओ ने किया. बीडीओ राकेश कुमार सिंह ने बताया कि कई शिक्षक बिना सुचना के अनुपस्थित मिले तो कई हाजिरी बना कर लापता थे. सभी से स्पष्टीकरण पूछते हुए कार्रवाई का निर्देश दिया गया है. उन्होंने बताया कि मध्य विद्यालय माधोपुर में शिक्षक कमल प्रसाद दो दिनों से बिना किसी सुचना के अनुपस्थित थे. शिक्षिका गुड़िया कुमारी हाजिरी बना कर विद्यालय से अनुपस्थित थी. इस संबंध में प्रधानाध्यापक सत्येन्द्र सिंह से भी शॉ कॉज पूछा गया है. तीनों शिक्षकों पर कार्रवाई की जायेगी. इसके बाद मध्य विद्यालय हरपुर फरीदन का निरीक्षण किया गया. इस विद्यालय के शिक्षक बालदेव राम व अशोक कुमार हाजिरी बनाये अनुपस्थित थे. इन शिक्षकों से भी स्पष्टीकरण पूछा गया है. संतोषजनक जवाब नहीं दिए जाने पर कार्रवाई तय है. मध्य विद्यालय उसरी चांदपुरा के दो शिक्षक प्रधानाध्यापक के अनुमति से किसी आवश्यक कार्य से बाहर गए थे. बीडीओ श्री सिंह ने कहा कि हाजिरी बना कर विद्यालय से अनुपस्थित रहने वाले शिक्षक आदत में सुधार लाएं अन्यथा प्रशासन द्वारा  कड़ी कार्रवाई की जायेगी. जिसके लिए वे स्वयं जिम्मेदार होंगे. होली की छुट्टी के बाद एक बार फिर बीडीओ द्वारा विद्यालयों के निरिक्षण से शिक्षकों में हड़कंप मचा है.