सिवान :डकैती का नामजद अभियुक्त को पुलिस ने भेजा जेल
#परवेज अख्तर /सिवान
बड़हरिया
थाना क्षेत्र के बड़हरिया-तरवारा मुख्यमार्ग स्थित परमामोड़ के पास स्थित घर में 2014 में हुई भीषण डकैती के अभियुक्त को पुलिस जेल भेज दिया. विदित हो कि गोपालगंज के सिधवलिया थाना क्षेत्र के सदउंआ गांव में थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने शनिवार की रात में नाटकीय ढंग से छापेमारी कर अम्बिका नट के पुत्र मोहन नट को गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष ने बताया कि डकैती कांड संख्या-550/14 के मुख्य आरोपित मोहन नट की लंबे अरसे से तलाश थी.विदित हो कि पुलिस ने कुख्यात डकैत मोहन नट को गिरफ्तार करने का कई बार प्रयास किया था.लेकिन मोहन नट पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका था. बता दें कि डकैती में लूटी गयी कुछ सामग्री सदरपुर नहर पुल पर बरामद हुई थी.




Recent Comments