सीवान :राजद सुप्रीमो निर्दोष है सजा के खिलाफ हाईकोर्ट में होगा अपील-पूर्व प्रत्याशी

#न्यूज़ इनपुट -परवेज़ अख्तर

  बड़हरिया /सिवान  बड़हरिया विधान सभा के राजद के पूर्व प्रत्यासी अधिवक्ता मो मोवीन ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के सजा पर कहा कि हाईकोर्ट में अपील ह्योग।उन्होंने कहा कि लालू यादव निर्दोष है।

उनको केंद्र और राज्य सरकार ने एक साजिस के तहत फसाया है।उन्होंने न्यायलय के आदेश को स्वीकार करते हुए कहा कि राजद के पूर्व सांसद मो शहाबुद्दीन के समर्थक राजद के साथ चट्टानी एकता के साथ है।राजद और मजबूत हुया है।

उन्होंने कहा कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को एनडीय के नेताओ ने बढ़ते जनाधार को देखते हुए सुनियोजित तरीके से फसाया है।

जब जब लालू यादव जेल गए है तब तब राजद मजबूत हुया है।उन्होंने कहा कि न्यायलय के आदेश आने से पहले एनडीए के नेता और मंत्री ने सजा सुनाए दिया था यह न्यायलय की अवमानना बनता है।