स्काउट द्वारा मतदाता जागरुकता रैली निकाली गयीं

छपरा( दिनांक 29/04/19): बसंत महाविद्यालय से मतदाता जागरूकता के लिए रैली निकाली गयीं । DOC आलोक रंजन के आदेशानुसार रैली का आयोजन किया गया । रैली का नेतृत्व एडवांस स्काउट मास्टर आशीष रंजन सिंह व राष्ट्रपति स्काउट जयप्रकाश कुमार ने किया। भारत स्काउट और गाइड बसंत सहित गड़खा प्रखंड के , श्रीपाल बसंत , जलाल बसंत , इटवा , कुदरबाधा , देवरिया , मिर्जापुर , पंचायत के 18 गाँव जैसे श्रीपाल बसंत , जलाल बसंत , बंगारी , जगदीशपुर , नारायणपुर , मोहरमपुर , रहमपुर , चिन्तामनगंज , विष्मभरपुर , परसा , सलहा , कुदरबाधा , मुरा , खोरीपाकर , भुईगांव , भगवानी छपरा , बनवारी बसंत झौआ बसंत , के रास्ते पुनः श्रीपाल बसंत पंचायत भवन पर रैली तब्दील हुआ ।
रैली को हरी झंडी दिखाकर बसंत कॉलेज के प्राचार्य डॉ विजय कुमार सिंह , सचिव रामजीवक्ष महतो , महादेव मिडिल के प्रधानाध्यापक कमलेश कुमार , बसंत बोर्ड के प्रधानध्यापक शिवजी सिंह , जी ने रैली को रवाना किया वही रास्ते मे रहमपुर पहुचते ही प्रधानध्यापक , विष्मभरपुर सतेन्द्र कुमार सिंह , और वही परसा पहुँचते समाजसेवी हरि सिंह ने बच्चो को सराहना किया , आगे बढ़ने के क्रम में सलहा में बीजेपी के मंडल अध्यक्ष संजय कुमार सिंह , दीनानाथ सिंह ने बच्चो से मिले और काफी सराहना किया , वहा से निकलने के बाद प्रभात खबर के जिला के वरिष्ठ पत्रकार राणा सिंह पिंटू ने इस कार्य को अच्छी पहल बताई , फिर वहा से हमारी रैली आगे गाँव की तरफ बढ़ गई ।आशीष रंजन सिंह ने कहा कि गड़खा प्रखंड में ये पहली ऐसी ऐतिहासिक मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया जो कि पहले कभी नही हुआ था , और हर चौक चौराहा पर बूढ़े , जवान बच्चे सभी को मतदान करने के लिए प्रेरित किया , गड़खा प्रखंड के सभी बुद्धि जीवी लोगो ने इस अभियान को सराहा

राष्ट्रपति स्काउट जयप्रकाश कुमार ने कहा कि ये अब हर लोखसभा चुनाव में हर विधानसभा चुनाव में किया जाएगा
स्काउट के स्वयंसेवको ने बूढ़े हो या जवान सभी करे मतदान , उम्र 18 पूरी हैं मत देना जरूरी हैं , जात पर न पात पर वोट हमारा विकास पर , स्काउट गाइड ने ठाना हैं मतदाता दर बढ़ाना हैं । का स्लोगन पूरे गड़खा प्रखंड के विभिन्न गाँव मे गुज उठा ।
मतदाता जागरूकता अभियान में गड़खा प्रखंड के विभिन्न विद्यालयो के 64 स्काउट्स ने चढ़ बढ़ कर हिस्सा लिया । मतदाता जागरूकता अभियान का आयोजन बलीराम सिंह शालिग्राम सिंह ओपेन स्काउट ट्रुप, व सूर्य ज्योति ओपेन स्काउट ट्रुप बसंत द्वारा किया गया ।
राष्ट्रपति स्काउट जयप्रकाश कुमार ने विशेष रूप से सहयोग किया ।
अमन कुमार , एवं राजू कुमार , अभिनय , भीम , गोविंदा , रैली को सफल बनाने में सहयोग किया ।