सड़क दुर्घटना में एक महिला समेट तीन लोग घायल

मांझी(सारण) मांझी ताजपुर मुख्य मार्ग पर मियां पट्टी गांव के समीप हुई सड़क दुर्घटना में एक महिला सहित तीन लोग घायल हो गए. सभी घायलों का उपचार निजी अस्पताल में कराया गया. घटना के सम्बंध में मिली मेहंदीगंज गांव व राजद नेता राहुल गुप्ता अपने घर से मांझी आ रहे थे इसी बीच अचानक बीच सड़क पर भैस आ गयी जिससे अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गए. इसी बीच पीछे से आ रहे मोटरसाइकिल सवार मां बेटा सवार मोटरसाइकिल भी दुर्घटना का शिकार हो गए. घायलों में दाउदपुर थाना क्षेत्र के गोबरही टोला निवासी रंजीत गिरी मां शिला देवी तथा तीन वर्षीय बच्ची रोमी कुमार बतायी जाती है. सभी घायलों को स्थानीय लोगो ने उठा कर निजी अस्पताल ले गए जहां प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर इलाज के छपरा भेज दिया दिया.




Recent Comments