दो लाख की संपत्ति की चोरी

✍️परवेज अख्तर/सिवान;
सिसवन (सिवान) : थानाक्षेत्र के गंगपुर सिसवन गोला बाजार में शनिवार की रात चोरों ने घर में घुसकर करीब दो लाख की संपत्ति
की चोरी कर ली। चोरों ने घर में रखे अटैची एवं अलमारी को तोड़कर उसमें रखे डेढ़ लाख नकद सहित 70 हजार रुपए के गहने की चोरी कर फरार हो गए। परिजनों को इस घटना की जानकारी रविवार की सुबह हुई।
घटना के संबंध में मकान मालिक का पुत्र सद्दाम मंसूरी ने बताया कि शनिवार की रात चोर घर के बगल में रखे बालू के सहारे घर की छत पर चढ़ कर घर में प्रवेश कर गए। घर में अटैची पर अलमारी की चाभी रखी हुई थी। चाभी से अलमारी खोल उसमें रखे डेढ़ लाख रुपए एवं अटैची तोड़कर 70 हजार के गहने की चोरी कर ली गई। बताया जाता है कि जिस घर में चोरी की घटना हुई है, उस दौरान घर के सभी सदस्य सो रहे थे।