मांझी(सारण)। मांझी प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों की छात्र छात्राओं ने सम्पन्न मैट्रिक की परीक्षा में बेहतर अंक हासिल करके अपने क्षेत्र व जिले का नाम रौशन करने में सफल हुए हैं। मांझी के उच्च विद्यालय मुबारकपुर की छात्रा व स्थानीय मुबारकपुर निवासी स्व सुबोध सिंह की पुत्री सलोनी कुमारी ने 453 अंक प्राप्त कर अपने दिवंगत पिता का सपना पूरा करने में सफल रही। मेडौरी देवी उच्च विद्यालय महम्मदपुर की छात्रा अदिति राज ने 449 अंक हासिल कर ब्यवसाय से जुड़े पिता संजय कुमार गुप्ता तथा माता आंगनबाडी सेविका की मांन सम्मान बढ़ाई। व स्थानीय महाराज जी कोचिंग सेंटर की छात्रा तथा महम्मदपुर निवासी सुरेश गुप्ता की पुत्री अंजली कुमारी 429 अंक लाने में सफल रही तो हरिकिशोर गुप्ता का पुत्र मोहित गुप्ता ने 397 अंक लाकर माता पिता का हौसला बढ़ाया। कोरोना संक्रमण काल में दिवंगत मांझी के गुर्दाहाँ खुर्द निवासी कन्हैया सिंह की पुत्री अंजली कुमारी 351 अंक प्राप्त का प्रथम श्रेणी से उतीर्ण होने में सफल रही। पत्रकार मनोज कुमार सिंह की पुत्री नंदनी कुमारी 65 प्रतिशत अंक के साथ प्रथम श्रेणी हासिल किया।