सीवान में पत्रकार से दुर्व्यहार मामलें में प्रेस क्लब गंभीर,पत्रकारो की हुई बैठक
▪पार्टी के नगर अध्यक्ष ने खेद व्यक्त कर क्षमा याचना करतें हुये वचन दिया की भविष्य में पुनरावृति नहीं होगी ।

मैरवा ( सिवान ) :
नगर के एक पत्रकार के साथ राजद के बिहार बंदी के दौरान कार्यकार्ताओं द्वारा किए गए दुर्व्यवहार के मामले को प्रेस क्लब सिवान के पदाधिकारीयो ने गंभीरता से लेते हुए नगर पहूॅच पिङित पत्रकार को हर सम्भव मदद के लिये आश्वस्त किया । ज्ञात हो घटना के सूचना के बाद ही पार्टी के जिलाध्यक्ष परमात्मा राम ने घटना की निंदा करते हुए नगर पहुंच वार्ता करने की बात कही थी । उसी आधार पर प्रेस क्लब के दर्जनो पत्रकार नगर पहुॅचे। जिलाध्यक्ष के प्रतिनिधि के तौर पर पार्टी के नगर अध्यक्ष अजय भाष्कर चौहान ने बैठक में उपस्थित होकर जिलाध्यक्ष से टेलिफोनिक वार्ता कराया । जिसमे उन्होंने खेद ब्यक्त करते हुए तबीयत खराब होने की बात कहते हुए घटना की निंदा की। उन्होंने कहा कि जल्द ही पार्टी स्थानीय कार्यकर्ताओ के साथ बैठक पर भविष्य में पुनरावृति न हो इसके लिए सार्थक कदम उठायेगी। नगर अध्यक्ष ने भी अपने स्तर से क्षमा प्रार्थना करते हुए मामले को सुलझाने की बात कही। प्रेस क्लब के सदस्यो ने इस मामले की शिकायत पार्टी के अन्य वरीय से भी करने का विचार रखा।

बैठक में प्रेस क्लब के सचिव अरविंद पाण्डेय, कैलाश कश्यप, अभय सिंह, शम्भू प्रसाद अभय, मिथिलेश सिंह, सचिन कुमार, राजू जी, अतुल श्रीवास्तव, मनोज कुमार, कृष्णमोहन शर्मा, रिजवानुर्हमान, श्रीकृष्णबल्लभ,आलोक मिश्रा, दिवाकर तिवारी, राजेश जी, राकेश पाण्डेय, बरुणेश आनन्द बरुण , मुकुल बरनवाल सहित अन्य उपस्थित रहे ।




Recent Comments