बेतिया – गौनाहा:– *महुई पंचायत मे किसान चौपाल का हुआ आयोजन*

न्यूज इनपुट रामायण कुमार गौनाहा पं.चम्पारण बिहार :-
*पश्चिमी चम्पारण गौनाहा* प्रखंड अंतर्गत महुई पंचायत के बलुआ बडेया गांव मे किसान चौपाल का आयोजन किया गया ।
चौपाल की अध्यक्षता कर रहे किसान सलाहकार सुधिर कुमार ने उपस्थित किसानो को उन्नत खेती करने की मूलभूत जानकारी देते हुऐ सरकार के द्वारा मिलने वाली उन्नत बिज लगाने और फसल की सिंचाई जैसे अनेको विषयो पर जानकारी देते हुए चौपाल का आयोजन सम्पन्न किये ।
मौके पर कृषि समन्वयक, पंचायत के मुखिया जितेन्द्र चौधरी, सरपंच रामचन्द्र महतो, पंचायत समिति सदस्य महेन्द्र महतो वार्ड सदस्य समेत किसान बंधु अखिलेश चौधरी, छत्राजन चौधरी आदि उपस्थित हुए ।