मशरक/सारण।सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र (03) से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के प्रत्याशी चन्द्रमा सिंह ने आज मशरक प्रखंड के कई उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों से संपर्क किया और उनसे समर्थन मांगा।इसी क्रम में श्री चन्द्रमा सिंह ने राजकीयकृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय,मशरक के शिक्षकों से मिले और उनसे समर्थन मांगा और कहा कि आप मुझे अपना बहुमूल्य मत दीजिए और मैं आपको राज्यकर्मी का दर्जा,पुराना वेतनमान और पूरानी सेवा शर्त दिलाने का वचन देता हूं।श्री सिंह ने कहा कि यह चुनाव शिक्षकों की दिशा एवं दशा तय करेगा। *उक्त संपर्क अभियान में शिक्षक कृष्णकान्त,संजय सिंह,विजय विक्रम,आलम जी,मुन्ना जी,सुजीत सिंह एवं राजेश जी के साथ-साथ विद्यालय के प्रधानाध्यापक अरुण कुमार वर्णवाल,शिक्षक विजय कृष्ण त्रिपाठी,विनय कुमार सिंह,अभय कुमार सिंह,अरबिन्द सिंह,महेश कुमार पोद्दार,प्रभात चन्द्र भूषण,शत्रुघ्न कुमार, रामप्रवेश पंडित,दयानंद सत्यार्थी,राजेन्द्र कुमार,दुर्गा प्रसाद आदि उपस्थित रहे।*