फरमाइशी गीत को ले मारपीट
#परवेज अख्तर/सिवान,
महाराजगंज (सिवान) : थाना क्षेत्र के जिगरहवां गांव में बुधवार की रात आई बरात में आर्केस्ट्रा में फरमाइशी गीत को ले दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। इस दौरान चाकू लगने से लड़की के भाई समेत आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज स्थानीय निजी क्लीनिक में किया गया।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के जिगरहवां गांव में शिवनाथ राम के यहां सारण जिले
के रसूलपुर थाना क्षेत्र के नगई गांव से बरात अाई थी। दरवाजे पर बरात लगने के बाद आर्केस्ट्रा का कार्यक्रम चल रहा था। इस दौरान फरमाइशी गाना को लेकर दो पक्षों के बीच तू-तू मैं-मैं के बाद जमकर मारपीट हो गई।




Recent Comments