*सीवान में जन- समस्याओं को लेकर भाजपा ने प्रखंड मुख्यालयों पर दिया धरना*

*✍ श्रीनारद संवाद सेवा*
सीवान:  बिहार भाजपा के प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार सोमवार को सीवान भाजपा ने स्थानीय समस्याओं को लेकर  जिले के विभिन्न प्रखंड मुख्यालयों पर धरना दिया. सीवान भाजपा के महामंत्री प्रदीप कुमार रोज ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार जिले के प्रखंडों में दो चरणों में धरना का आयोजन किया गया. प्रथम चरण में जिले के कुछ प्रखंडों में शनिवार को धरना दिया गया वहीं सोमवार को सीवान सदर प्रखंड,  गुठनी , दरौली,  रघुनाथपुर,  आंदर,  लकङी नवीगंज , बङहरिया,  हुसैनगंज,  बंसतपुर व भगवानपुर हाट प्रखंड के मुख्यालयों पर धरना दिया गया. जिला महामंत्री ने बताया कि उक्त धरना में जिले के सभी वरीय पदाधिकारीयो ने हिस्सा लेकर बिहार सरकार के कारगुजारियों के संबंध में विस्तार से प्रकाश डालते हुए,  कार्यकर्ता व जनता को एक बङे जन-आन्दोलन के लिए तैयार रहने को कहा .
👉 हमारे गुठनी संवाददाता के 
गुठनी प्रखण्ड मुख्यालय  में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा बिभीन्न मागों को लेकर मंडल अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में एकदिवसीय धरना दिया गया . धरने को सम्बोधित करते हुए  वक्ताओं  ने प्रखण्ड की तमाम ज्वलन्त समस्याओं के तरफ़ लोगों का ध्यानाकर्षण कराते हुए  बिहार  सरकार की बिफलताओ  पर विस्तार  से चर्चा किया.

बिजली कटौती, बिल मेंअनियमितता,बिगड़ती कानून व्यवस्था, वर्षों से नहर में पानी का आभाव,राजस्व में
अनियमितता,प्रखंड के दोनों इण्टर कॉलेजो में प्लस टू कि पढाई नहीं होना,स्थानिय पी एच सी में दवा व डॉक्टरों का आभाव,सरकारी विद्यालयों में शिक्षा का गिरता स्तर,बृद्ध,बिधवा और दिव्यांग पेंशन,आवास और शौचालय निर्माण में धनउगाही,वर्षो पूर्व बने जलमीनार में पानी का नही आना,गुठनी बाजार में जल निकासी की विकट समस्या,सोहगरा शिव मंदिर को पर्यटन स्थल बनाने की मांग,ग्यासपुर श्मशान घाट पर मुक्तिधाम(शवदाह गृह)बनाने की मांग समेत पंद्रह सूत्री मांगों का ज्ञापन स्थानीय बीडीओ के माध्यम से राज्यपाल को दिया गया.इस मौके पर चंद्रशेखर राय,दिलीप गुप्ता,आत्मा तिवारी,गोपाल जि शर्मा,ब्रह्मा नंद राय,नीतीश कुमार,अवधेश मिश्र, रामदरश राय,मुन्ना शुक्ला समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजुद थे.
 👉हमारे भगवानपुर हाट संवाददाता के अनुसार 
भगवानपुर हाट प्रखंड मुख्यालय पर  अवधेश कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में धरना दिया गया. धरना को संबोधित करते हुए युवा भाजपा नेता और महाराजगंज विकास मंच के संयोजक मनोरंजन कुमार सिंह ने कहा कि आज बिहार में सरकार नाम की कोई चीज नहीं, सर्वत्र अराजकता का वातावरण है। आम जनता त्रस्त है, सरकारी कार्यालयों में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। बिना पैसे का कोई काम नहीं होता.इस अवसर पर राजेन्द्र सिंह, सत्यदेव तिवारी, त्रिलोकीनाथ श्रीवास्तव, विधानसभा विस्तारक आनन्द प्रकाश, पूर्वी महामंत्री दारा सिंह, राजेश सोनी, प्रसेन श्रीवास्तव, विनोद तिवारी, भाजयुमो के कुन्दन सिंह, अमरनाथ श्रीवास्तव आदि ने अपने विचार व्यक्त किये और संचालन पूर्वी उपाध्यक्ष सुजीत कुमार पाण्डेय ने किया। पूर्वी मण्डल अध्यक्ष सुशील उपाध्याय, पश्चिमी महामंत्री पप्पू कुशवाहा, महामंत्री गिरीशदेव सिंह, देवानन्द राम, सुरेन्द्र यादव, भरत ठाकुर, मनीष गोलू, प्रभु महतो, मन्टूसिंह, विक्रमा यादव, दिनेश प्रसाद, सिकन्दर राम, सवलिया मिश्र, जनार्दन सिंह, अशोक कुमार, राजेन्द्र चौरसिया, रितेश कुमार राय, दिवाकर दूबे, नन्दकिशोर सिंह, प्रभात कुमार चन्दन, बीरेन्द्र सिंह, हरेराम यादव, कैलाश सिंह, मालती देवी, इन्दु देवी, बसन्ती देवी, सीता देवी सहित बड़ी संख्या में पुरुष और महिला कार्यकर्ताओं ने धरने में भाग लिया.
👉हमारे रघुनाथपुर संवाददाता के अनुसार रघुनाथपुर में जिला पार्षद राजबली  माझी के नेतृत्व में धरना दिया गया. वहीं  मंच संचालक  विनोद कुमार सिह ने किया. इस  मौके पर नागेन्र्द सिह अभिषेक सिह , रत्नेश सिह , कृष्णा सोनी , दिपक कुमार पान्डैय , मजिस्टर सिह , ओम प्रकाश माझी , सत्येन्र्द सिह जे पी पान्डेय , संजय सिह , हरेन्र्द सिह कुशवाहा , शर्मा नन्द राम , सुधाकर सिह समेत सैकडो लोग मौजुद रहें .