सिवान :संस्कार सेवा समिति के सदस्यों ने बढ़चढ़कर लिया हिस्सा
#न्यूज़ इनपुट -परवेज अख्तर

सिवान
महाशिवरात्रि के अवसर पर निकलने वाले शिव बारात जो कि शिव शक्ति सेवा मंडल के द्वारा निकाली जाती है जो सिवान रेलवे स्टेशन से शांति वट वृक्ष होते हुए गांधी मैदान तक जाती है उसमें संस्कार सेवा समिति सीवान की टीम ने शांति वटवृक्ष के समीप बारात में आए श्रद्धालुओं के लिए फल,फूल,जूस व पानी की व्यवस्था कि गई, संस्कार सेवा समिति टीम के विक्की सदय जी ने बताया समिति के सदस्यों के अलावा अलग से वॉलिंटियर की भी व्यवस्था की गई थी जिससे शिव बारात में आए महिला एवं बच्चों को किसी भी तरह की दिक्कत का सामना ना करना पड़े उन्होंने यह भी बताया कि आज पूरा सिवान शहर शिव भक्ति में लीन है और पूरा सिवान शहर भक्तिमय हो गया है जो कि अमृतराज सोनी की अध्यक्षता में की गई जिसमें विक्की सदय,मुकेश कुमार,संजय कुमार जयसवाल ,जीतू सोनी,अश्विनी सोनी,आदित्य कुमार एवं राज अग्रवाल शामिल रहे*