सेंट्रल डेस्क।वुधवार की सुबह फ़िल्म जगत के सितारों में मशहूर दिलीप कुमार की तबियत बिगड़ने के बाद उन्हें मुंबई के हिंदुजा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था।जहां पर उनका निधन हो गया। दिलीप कुमार को सांस लेने में तकलीफ के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके निधन की खबर सुन उनके प्रशंषकों और फ़िल्म जगत में शोक की लहर दौड़ गई। वे 98 वर्ष के थे।