जन्मतिथि में हेराफेरी कर उठा लिये सबा दो लाख
सिमरी बख्तियारपुर(सहरसा) ब्रजेश भारती की रिपोर्ट-
मामला सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड के उर्दू बालिका प्राथमिक मकतब सिटानाबाद का है यहां कार्यरत शिक्षक मो कलीमुल्लाह के इस कारनामें से शिक्षा विभाग का सर भी झुक गया है।बख्तियारपुर थाना में प्रखंड शिक्षा पदाधकारी अशोक कुमार ने अपने वरीय पदाधिकारी के निर्देश के आलोक में उपरोक्त शिक्षक पर मामला दर्ज करवाया। वही बख्तियारपुर पुलिस ने भी त्वरित कार्यवाही करते हुऐ उक्त शिक्षक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
क्या है पुरा मामला-
अपने सेवाकाल के दौरान अपने जन्म तिथि में हेराफेरी कर करीब ग्यारह महीनों तक वेतन उठाता रहा।गिरफ्तार शिक्षक मोहम्मद कलीमुल्लाह पर उर्दू बालिका प्राथमिक मकतब सिटानाबाद में सेवाकाल के दौरान दो लाख चौबीस हजार छह सौ सत्ताईस रूपये की फर्जी निकासी करने के आरोप में सुपौल के चकला निर्मली वार्ड संख्या छब्बीस से गिरफ्तार किया गया।इस संबंध में बख्तियारपुर थानाध्यक्ष उमाशंकर कामत ने बताया कि गिरफ्तार सेवानिवृत शिक्षक को न्यायिक हिरासत में सहरसा भेज दिया गया है।
थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार शिक्षक के विरुद्ध प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अशोक कुमार ने थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करते हुए कार्यवाई करने का अनुरोध किया था। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी द्वारा थाने को दिये आवेदन में कहा गया था कि जिला शिक्षा पदाधिकारी के पत्रांक 420 दिनांक 23 मार्च 2017 का पत्र प्राप्त हुआ है।प्राप्त पत्र में अंकित है कि अवर सचिव, लोकायुक्त कार्यालय बिहार सरकार के पत्रांक 1229 के आलोक में मोहम्मद कलीम मुल्लाह सेवानिवृत्त शिक्षक उर्दू बालिका प्राथमिक मकतब, सिटानाबाद बाद द्वारा अपने सेवा काल में अपने जन्म तिथि में हेराफेरी कर फरवरी 2009 से दिसंबर 2009 तक वेतन आदि प्राप्त किया।आवेदन में यह भी कहा गया है कि सरकारी खजाने में जमा करने हेतु प्रधानाध्यापक से निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी हरिवंश मध्य विद्यालय सिमरी बख्तियारपुर द्वारा जिला शिक्षा पदाधिकारी सहरसा के यहां सर्टिफिकेट केस दायर किया गया था। इसके बाद भी मोहम्मद कलीम मुल्लाह के द्वारा अधिक भुगतान प्राप्त किया जो राशि दो लाख 24 हजार 627 रुपये सरकार के खजाने में जमा नहीं किया गया है।





Recent Comments