जहाजपुर: पालिका ने बांटे निशुल्क पट्टे,लोगों मे उत्साह
आज़ाद नेब
जहाजपुर 3 जुलाई। मुख्यमंत्री शहरी जनकल्याण योजना के तहत आज नगर पालिका जहाज़पुर ने 16 लोगो को स्टेट ग्रांट एक्ट के तहत निशुल्क पट्टे वितरण किये। स्टेट ग्रांट एक्ट के तहत 96 आवेदन प्राप्त हुए थे।
नगर पालिका कार्यालय में सादे समारोह में पूर्व विधायक व प्रधान शिवजीराम मीणा के मुख्य आतिथ्य में वितरण किये गये। इस दौरान उपखंड अधिकारी करतार सिंह,चेयरमेन नरेश मीना तहसीलदार ओमप्रकाश जेन,पार्षद दिनेश पत्रिया, श्याम चौधरी,महेंद्र खटीक,अरविंद भुवालिया,सरपंच संघ अध्यक्ष बावड़ी सरपंच मांगीलाल जैन भी मौजूद रहे। पट्टे पाने वाले लोगो मे काफ़ी उत्साह नजर आया। राज्य की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे व पालिका चेयरमैन नरेश मीणा का आभार व्यक्त किया।




Recent Comments