💥सीवान भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष का पार्टी में बढा कद
✍ सीवान से नवीन सिंह परमार 
⭐सीवान: बिहार भाजपा की प्रदेश नेतृत्व ने सीवान भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रोफेसर अभिमन्यु कुमार सिंह को भाजपा के  सहकारिता मंच के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में मनोनयन किया है. प्रोफेसर सिंह के सहकारिता मंच के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त होने पर सीवान के भाजपा कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है . गौरतलब हो कि प्रोफेसर सिंह मूल रूप से संगठन के लोग माने जाते है. वे पिछले दो टर्म से सीवान भाजपा के जिलाध्यक्ष थें, साथ ही संगठनात्मक गुण उन्हें विरासत में मिला है. प्रोफेसर सिंह को संगठनात्मक गुण  भाजपा के कदावर नेता व पूर्व कुलपति प्रोफेसर राजदेव सिंह से विरासत में मिला है.
प्रोफेसर सिंह को भाजपा सहकारिता मंच के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए जानें पर सीवान भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, राहूल तिवारी, प्रदीप कुमार रोज आदि नेताओं ने अपनी शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि प्रोफेसर सिंह के नेतृत्व में बिहार में भाजपा  सहकारिता मंच का कार्य हर पैक्सों तक पहुंचे गा. 
(👉साभार: श्रीनारद मीडिया सर्विसेज)