​*मधेपुरा:चौसा भारतीय स्टेट बैंक मे रूपया के लिए आई महिला हुए बेहोश* 
👈कुंजबिहारी शास्त्री”दैनिक खोज खबर”मधेपुरा👉
चौसा मुख्यालय स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में गुरुवार को रूपया निकालने आयी एक महिला भारी भीड़ व गर्मी की वजह से बेहोश हो कर गिर पड़ी।चक्कर खा कर महिला को जमीं पर गिरते देख लाइन में खड़े अन्य लोगों में हरकंप सा मच गया। उपस्थित सारे खाताधारकों में बैंक की विधि-व्यवस्था को लेकर काफी आक्रोश देखने को मिला।
जानकारी हो कि चौसा स्थित यह भारतीय स्टेट बैंक इस सीमावर्ती इलाके का इकलौता शाखा है।पिछड़ा व गरीब इलाका होने की वजह से यहाँ के ज्यादातर लोग अपनी रोजीरोटी के वास्ते घर से बाहर ही रहते हैं और पंजाब-दिल्ली आदि से बैंक खातों के माध्यम से रूपया भेजा करते हैं।लिहाजा परदेस से आये रूपये को निकालने के लिये इस शाखा में अपेक्षाकृत महिलाओं की भीड़ ज्यादा होती है।महिलाओं की भीड़ के मद्देनजर आज तक बैंक प्रशासन की ओर से अलग से कोई उपाय नहीं किये गये हैं। भीड़ का आलम यह है कि बैंक के काउंटर से शुरू हुई खाताधारकों की लाइन बैंक की सीढ़ी से उतरते हुए सड़कों तक पहुँच जाती है। चिंताजनक बात तो यह है कि गॉवों की कम पढ़ीलिखी या अंगूठा लगाने वाली महिला खाताधारकों से बैंक में पैठ बना चुके बिचौलियों द्वारा अवैध ठगी भी धड़ल्ले से किया जाता रहा है।
सुमिया देवी, कारी देवी, ललिता देवी, असरून खातुन, लालो देवी,  अभिलाषा देवी, श्याराम यादव, योगेंद्र मंडल, कैलाश सिंह, भरत पंडित, शंतोष कुमार,सहित अन्य लोगों ने बताया कि,” रूपया निकासी व जमा करने के लिए अतिरिक्त काउंटर की आवश्यकता है। बैंक परिसर हॉल में बहुत ही कम जगह होने की वजह से हमलोगों को बाहर ही प्रचंड धूप में दिन-दिन भर यूँ खड़े रहकर भूखे-प्यासे ही अपनी बारी का इंतजार करना पड़ता है।गुरुवार को इसी दौरान लौआलगान की एक महिला ग्राहक सबिता देवी पति ओमप्रकाश सिंह गिर कर बेहोश हो गयी। आनन-फानन में आसपास की महिलाओं द्वारा उन्हें बगल छाया में ले जाया गया। पीड़ित सबिता देवी पिछले कई दिनों से रूपया निकालने को बैंकों की चक्कर काट रही हैं।
                 जानकारी हो कि भारतीय स्टेट बैंक चौसा की इस शाखा में पहले भी कई बार भीड़ और परेशानी की वजह से अबतक दर्जनों महिला बेहोश हो गिर चुकी हैं। वहीं बैंकों में फैले बिचौलिया संस्कृति के खिलाफ लोगों द्वारा सड़क जाम कर आंदोलन भी हुए हैं।बाबजूद इसके आज तक बैंक प्रबंधन द्वारा इस शाखा को ग्राहकों के लिये बेहतर सुविधा मुहैया नहीं करवा सकना चौसा वासियों के दुर्भाग्य को दर्शाता है।