सारण :आंगनबाड़ी सेविका सहायिका ने बैठक कर अनिश्चित कालीन हड़ताल को जारी रखने निर्णय लिया

दैनिक खोज खबर ब्यूरो सारण
अमनौर /सारण
प्रखंड के सभी आंगनबाड़ी सेविका सहायिका ने एक बैठक कर संघ द्वारा अनिश्चित कालीन हड़ताल के फैसले में मजबूती प्रदान करने का निर्णय लिया. शनिवार को स्थानीय पर्यटक स्थल बड़ा पोखरा के प्रांगण में आयोजित बैठक में सैकड़ों आंगनबाड़ी सेविका सहायिका ने संघ द्वारा लिए गए निर्णय का समर्थन किया. तथा अगले आदेश तक अनिश्चित कालीन हड़ताल को जारी रखने का फैसला लिया गया.वहीं मांगें नहीं मानी गई तो 3 अप्रैल को प्रखंड मुख्यालय में धरना-प्रदर्शन करने की बात कही. बैठक में मुख्य रूप से अनामिका कुमारी, कौशल्या देवी, पुनम देवी, रंजू सिंह, विनिता देवी, ममता देवी, शारदा देवी, गीता देवी, रेणु कुमारी, विभा देवी, मंजू देवी, ममता देवी सहित दो सौ से अधिक सेविका सहायिका मौजूद थीं.




Recent Comments