पुरे परिवार पर हमला करने वालों की गिरफ्तारी की मांग के साथ उग्र प्रदर्शन
भैरू सिंह राजपुरोहित ब्यूरो चीफ – बीकानेर
बीकानेर 29 मई। गजनेर रोड़ बंगला नगर की रंगा कॉलोनी में पिछले दिनों एक परिवार पर हुए जानलेवा हमला करने के मामले में आरोपियों की गिरफ्तार न होने से बीकानेर के नागरिकों में आज गुस्सा फुट पड़ा , और सोशल मीडिया के माध्यम से हुए आव्हान पर सेकड़ो लोग पुलिस अधिक्षक कार्यलय पहुँच विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए ।
परिवार पर हुए हमले के आरोपीयों की गिरफ्तारी की मांग के साथ हिंदूवादी दुर्गासिंह, एडवोकेट बिहारी सिंह राठौड़, सुरेन्द्र सिंह शेखावत, के.पी.सिंह केपसा, गायत्री प्रसाद ,सुरेंद्र सिंह, जितेंद्र सिंह राजवी, निखिल सिंह के साथ में कई संगठनों व छात्र-छात्राओं ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया और प्रदर्शन के दौरान इस घटना के विरोध में नारेबाजी करते युवाओ का आक्रोश बढ़ रहा था और पुलिस उने रोकने का नाकाम प्रयास करती रही और माहौल उग्र होने लगा तो दुर्गा सिंह ने सभी को शांति बनाए रखने का आव्हान किया तब जाकर युवा शांत हुए ।
इसके बाद में इस वारदात के आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग को लेकर एक पर्तिनिधि मण्डल ने कलक्टर अनिल गुप्ता व पुलिस अधीक्षक सवाईसिंह गोदारा के नाम ज्ञापन सोप शिघ्र कार्यवाही की मांग करते कहा की अपराधी बेखोफ घूम रहा है और आम जन दुखी हो रहा है अगर शिघ्र कार्यवाही नहीं हुई तो जन आंदोलन होगा ।
ज्ञापन में जानकारी दी गई कि-
बंगलानगर निवासी धन्नेसिंह के घर पर रात्रि 11.30 बजे नामजद आरोपी गणेशाराम भांभू व अन्यों ने घर का दरवाजा तोड़ कर तलवारों व बर्छियों से धन्नेसिंह व पूरे परिवार को जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया। इस हमले में परिवार के मुखिया धन्नेसिंह , उसकी पत्नी, बच्चियों व लड़के को गंभीर चोटे आई जो अभी तक पीबीएम में उपचारधीन है। इस मामले का गंगाशहर थाने में मुकदमा दर्ज है।
दुर्गासिंह ने बताया कि इस प्रकरण में नामजद अभियुक्तों में से प्रेम सारस्वत व शिव सुथार को पुलिस ने पकडऩे के बाद वापस छोड़ दिया। उन्होंने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए निष्पक्ष व त्वरित कार्यवाही कर अनुसंधान को पूर्ण करें जिससे की गरीब परिवार को राहत मिल सके। जब तक परिवार घायलवस्था में उपचारधीन है उनकी सुरक्षा का भी प्रबंध किया जाये जिससे वे बेखौफ होकर अपना इलाज करवा सके।
‘जानलेवा हमला करने वाले आरोपियों की हिस्ट्रीशीट खोलकर किया जाये पाबंद’
नारिकों द्वारा एसपी व कलक्टर को दिए गए ज्ञापन में बताया कि रंगा कॉलोनी में पिछले सप्ताह रात में एक परिवार पर जानलेवा हमला करने में शामिल गणेशाराम भाम्भू, मुनीराम, प्रेम सारस्वत शिव सुथार आदि आदतन अपराधी है। पूरे इलाके में इनका भय कायम है। इनके विरूद्ध पूर्व में भी कई अपराधिक मामले दर्ज है। ऐसे आदतन अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोलकर इन्हें पाबंद किया जाये। जानकारी रहे कि परिवार पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने अब तक एक आरोपी मुनीराम जाट पुत्र केशराराम जाट को गिरफ्तार किया है।
सात-आठ थे हमलावर
पीडित धन्नेसिंह ने पुलिस को बताया कि रात करीब डेढ़ बजे गणेश भांभू, साक्षी प्रेम सारस्वत, मुनीराम, शिवराम सहि सात-आठ लोगों के साथ हथियारों से लैस होकर उनके घर आया। उस समय परिवार के सभी सदस्य सो रहे थे। गणेश ने गाली-गलौच करने लगा। धन्नेसिह ने थोड़ा-सा दराजा खोल कर देखना चाहा तो हमलावर उसे धक्का देकर अंदर घुस गए। तभी उसने धन्नेसिंह व उनके परिवार पर हमला किया।




Recent Comments