सेवा को समर्पित युवाओं ने जूस पिलाकर की सेवा
 
भैरू सिंह राजपुरोहित ब्यूरो चीफ 
बीकानेर 25 मई। छोटी काशी और धर्म नगरी के नाम से विख्यात शहर बीकानेर के युवा भी आम जन की सेवा में सदैव तत्पर रहते हैं। आज इसी सेवा भावना के साथ युवा समाजसेवी कार्यकर्ता रोहित भारती और नीरज तनेजा संभाग के सबसे बड़े अस्प्ताल पीबीएम के ट्रॉमा सेंटर के आगे इस भीषण चिलचिलाती गर्मी में आम जन और मरीजो को दिन भर शीतल गन्ने का जूस पिलाते हुए सेवा में लगे रहे ।
  अपने हाथों से जूस के गिलास भर भर यह हुआ आम जन को मान मनवार के साथ सीतल जूस पिलाकर सेवा करते रहे तो आम जन ने इनकी सेवा की तारीफ करते कहा की इन युवाओं से सब को प्रेरणा लेनी चाइये और इनकी तरह आम जन की सेवा का आंनद लेना चाइये । वही रोहित भारती ने बताया कि इस भयंकर गर्मी में अस्पताल में परेशान लोगो को कुछ राहत मिले इसी उद्देश्य से आज यह जूस पिलाने का अभियान चलाया गया और ऐसे कार्यो से मन को सकून मिलता है ।