नौतन :— 439 नम्बर ला कर किया प्रखंड का नाम रोशन 

​दैनिक खोज खबर प्रखंड संवाददाता मदन सिंह की रिपोर्ट :– नौतन — बिहार बोर्ड के परीक्षा मे मो हमजा 439 नम्बर लाकर प्रखंड मे टॉपर स्थान प्राप्त किया है इसकी सफलता को लेकर प्रखंड तथा ग्राम के लोगो मे हर्ष कायम है संत पूर गांव के हाफिज सफिउर रहमान का पुत्र मो हमजा भारती  इन्टर कॉलेज गहरी का छात्र है आदर्श शिक्षण संस्थान से कोचिंग से शिक्षा प्राप्त किया तथा बड़े भाई पिता हाफिज सफिउर रहमान का भी काफी सहयोग मिला है मो हमजा ने यह सफलता का श्रेय सभी को दिया तथा अपनी लगन और मेहनत के बदौलत प्रखंड मे प्रथम स्थान लाने मे सफल रहा । आज शुक्रवार को अलवदा के नमाज मे ग्रामीणो ने उसके लिए दुआ मांगी कि जिस प्रकार आज इसने प्रखंड मे अपना नाम रौशन किया आगे भी नाम रौशन करता रहे ।