सीवान :धूमधाम से मनाया गया योग दिवस
—————————————-
दैनिक खोज-खबर के लिए राकेश सिंह लववंशी
—————————————-
पचरुखी :- प्रखंड के सरकारी विद्यालयों में धूमधाम से योग दिवस मनाया गया।इस अवसर पर बच्चों के बीच योग की महत्ता से परिचित कराते हुए योग करना सिखाया गया।
मध्य विद्यालय सहलौर में प्रधानाध्यापक नागेन्द्र मांझी के नेतृत्व में सुधीर श्रीवास्तव ने बच्चों को योग कराया।मौके पर आनंददेव साह,जनार्दन प्रसाद,हरेकृष्णा सिंह,कृष्ण भगवान पांडेय,अजय शर्मा,कमलेश सिंह,संगीता,सीमा,रंजना,गुड़िया,अनुप,श्वेता सहित सभी शिक्षक छात्र उपस्थित थे।
वहीं बड़कागांव उच्च विद्यालय के प्रांगण भाजपा मंडल अध्यक्ष दीनानाथ पटेल, अम्बालाल शर्मा, जितेंद्र सिंह, सुरेश शर्मा, आदित्या पंकज सिंह पटेल, अरुण कुमार, धीरू जी, कन्हैया ,समाजसेवी उमेश पटेल सहित सभी छात्र-छात्राओं ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग किया।





Recent Comments