सीवान :फरार दहेज प्रताड़ना के आरोपी के घर हुयी कुर्की
#परवेज अख्तर

तरवारा:
जीबी नगर थाना क्षेत्र के नौसेपुर सरैया गॉव में रविवार को कोर्ट के आदेश पर मजिस्ट्रेट के रूप में कुर्की की कार्रवाई की गयी. बड़हरिया सीओ वकील सिंह, अवर निरीक्षक मुकेश कुमार पुषेन्द्र, सहायक अवर निरीक्षक आरसी पासवान, राकेश कुमार सिंह व जीबी नगर पुलिस बल के सहयोग से वर्षों से फरार वारंटी अभियुक्त नौसेपुर सरैया गांव निवासी वहदत जमाल के घर की कुर्की जप्ती की गई. बतादें कि नौसेपुर सरैया गांव निवासी वहदत जमाल के विरुद्ध उनकी पत्नी तरनुम अफरोज ने दहेज प्रताड़ना की प्राथमिकी दर्ज करवाई थी. जिसमें वहदत जमाल वर्षों से फरार चल रहा था. इस संदर्भ में सीओ वकील सिंह ने बताया की कोर्ट के आदेश के आलोक में कुर्की जप्ती की गई.




Recent Comments