*सीवान : आंगनबाड़ी संचालिका का बेटा दसवीं में 86.6% नंबर ला बड़हरिया प्रखंड का नाम किया रौशन*
✍दैनिक खोज खबर के लिए अखलाक अहमद की रेपोर्ट
बडहरीया (सिवान ) : कुछ करना है, तो डटकर चल…
थोड़ा दुनियां से हटकर चल… कभी इतिहास को पलटकर चल.. बीना मेहनत का मुकाम कैसा… अपनी मेहनत के बल बडहरीया प्रखंड के दीनदयाल पुर उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज के छात्र बिट्टू कुमार साह ने दसवीं बोर्ड की परीक्षा में 86.8% नंबर लाकर गांव सहित प्रखंड का नाम रौशन किया। बिट्टू को मैथ में शत प्रतिशत नंबर मिले हैं।
स्व. संतोष कुमार साह व माता शांति देवी की बड़ा बेटा है। बिट्टू कुमार साह बड़ा ही होनहार है। बिट्टू के पिता का देहांत दो महिने पहले हुआ हैं।बिट्टू की मॉ आगनबाड़ी का संचालन कर अपने चारों बच्चों को पढाते हुए पुरे परिवार का भी भरण-पोषण करती हैं।चार भाई-बहनों में सबसे बड़ा बेटा बिट्टू कठिन परिश्रम के बदौलत डाक्टर बनना चाहता है।दसवीं में विट्टू कुमार साह के बेहतर परिणाम से माता ,भाई-बहन, गणित के शिक्षक अफजल सभी खुश हैं।बिट्टू अपनी सफलता का श्रेय अपनी माँ और शिक्षक अफजल सर को देता है। बिट्टू के मार्गदर्शन करने वाले शिक्षक और राबिया कोचिंग के संचालक अफजल जी बिट्टू के बेहतर भविष्य के लिए शुभकामनाये देते हुवे कहा कि बिट्टू होनहार व कुशाग्र बुद्धि का छात्र है।यह निश्चय ही देश हित में बड़ा काम करेगा।बिट्टू के गुरुजनों समेत सभी गांव वासियों में खुशियां व्याप्त है।बिट्टू के के बेहतर भविष्य को लेकर में शिक्षक देव, नेसार सर तनवीर सर कोशल सर दीनानाथ साह ,हरीचंदर साह   सहित दर्जनों लोगो ने शुभकामनायें दी हैं।